फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बढ़नी गांव में सोमवार की रात महिला के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले की कोशिश में उसके बहनोई पर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है। देवर राम केवल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भाभी के बहनोई प्रभुदीन ने जानलेवा हमला किया है। एसएचओ राजकुमार राजभर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राम केवल ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात भाभी गेना देवी पति को भोजन देने के बाद घर के बाहर मड़ई में सोने चली गईं। देर रात पत्नी की चीख-पुकार सुनकर बड़े भाई राम अवध कमरे से बाहर आए। देखा उनका साढू वहां से भाग रहा है। चारपाई पर गंभीर रूप से घायल लहूलुहान पत्नी को देखकर दंग रह गए।
तहरीर में कहा है कि भाभी का बहनोई गौर क्षेत्र के माझा मानपुर गांव के सेखुवरिया पूरवे पर है। उसने घटना के दिन अपनी पत्नी से किसी बात पर लड़ाई झगड़ा किया था। उसकी पत्नी नाराज होकर बहन गेना देवी के घर बढ़नी गांव आ गई थी। उसी रात में करीब दस बजे के बीच प्रभुदीन घर के सामने सड़क पर कई बार चक्कर लगा रहा था। मेडिकल कॉलेज में घायल महिला के होश आने पर परिवार के लोगों को बताया कि उसके बहनोई ने धारदार हथियार से हत्या करने की नीयत से हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें