फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीए ने सील किए तीन निर्माणाधीन भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीडीए ने मंगलवार को शहर से लेकर हाईवे तक निर्माणाधीन भवनों की चेकिंग की। स्वीकृत मानचित्र से मेल नहीं खाने पर तीन भवन सील कर दिए। यदि आप बीडीए से मानचित्र स्वीकृति कराने के बाद मनमुताबिक निर्माण करा रहे हैं तब भी गलत है।
विज्ञापन

स्वीकृत मानचित्र में जिस साइज में कमरा, हॉल, दुकान का खाका खींचा गया है मौके पर उसी के अनुरूप निर्माण भी होना चाहिए। इसके अलावा मानचित्र में सड़क से भवन के बीच छोड़ी गई खाली जगह भी मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए। बीडीए बिना मानचित्र के निर्माणाधीन भवनों को भी चिह्नित कर रहा है। इस तरह के एक दर्जन से अधिक भवन चिह्नित किए गए हैं। बीडीए अधिशासी अभियंता संदीप कुमार, अवर अभियंता हरिओम और अनिल कुमार की टीम ने शहर से लेकर हाईवे तक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमित ढंग से बनाए गए तीन भवनों को सील बंद कर नोटिस चस्पा किया गया।
हाईवे पर मड़वानगर में 100 मीटर भूखंड में पिलर का निर्माण पाया गया। टीम ने नाप जोख की तो पता चला यह निर्माण ग्रीन बेल्ट के दायरे में है। महायोजना- 2031 में बीडीए एक्ट के अनुसार हाईवे के मध्य से 67.5 मीटर की चौड़ाई में ग्रीन बेल्ट घोषित होने के नाते यहां निर्माण प्रतिबंधित है। इस वजह से टीम ने इस निर्माण को सील बंद कर दिया है। भूमि स्वामी नरसिंह गुप्ता के नाम नोटिस भी चस्पा की गई है।
विज्ञापन

..
स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक नहीं मिला निर्माण
शहर के वार्ड संख्या- 5 पिकौरा दत्तूराय में मकान संख्या- 166 का निर्माण स्वीकृत मानचित्र से अलग पाया गया। मानचित्र से निर्माण का मिलान करने भिन्नता पाए जाने पर टीम ने संबंधित भवन को सील बंद कर दिया। भवन स्वामी महमूद अहमद के नाम निर्माणाधीन भवन पर नोटिस चस्पा की गई।
..
गांधीनगर में व्यावसायिक भवन सील
गांधीनगर में मुख्य मार्ग के किनारे पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नए भवन का निर्माण लगभग पूर्ण होने के कगार पर आ गया है। दो मंजिला इस भवन के छत का कार्य पूरा हो चुका है। बीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण कराया गया है। टीम ने भवन को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।
...
कोट
बीडीए परिक्षेत्र में अवैध निर्माण की इजाजत किसी को नहीं है। इसके लिए लगातार चेेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जहां अवैध निर्माण मिलेगा, वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रतिपाल सिंह चौहान, सचिव, बीडीए/एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें