बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मानक अनुसार डीजे संचालित न करने वाले के दो वाहनों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि बड़ेबन के पास डीजे संचालक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उन्हें मना किया गया लेकिन वह नहीं माने। जिसके चलते डीजे लदे दोनों वाहनों के साथ ही भारी मात्रा में उपकरण सीज कर दिए गए। इसके साथ ही गोंडा जिले के छपिया निवासी वाहन चालक प्रमोद वर्मा, बस्ती के गौर क्षेत्र के रमवापुर निवासी लक्ष्मण गुप्ता और महुली संतकबीरनगर के हटवा निवासी शिवशरण पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद