फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती डिपो को मिलीं चार नई बसें, बेड़े में संख्या हुई 129ा

Fri, 11 Oct 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम के बस्ती डिपो को चार नई बसें और मिल गई हैं। इससे डिपो में बेड़े की संख्या 129 पहुंच गई है। अब दशहरा व दीपावली के साथ प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
डिपो में अब तक परिवहन निगम की कुल 102 व अनुबंधित 32 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें 9 बसों को नीलाम करने के लिए बेड़े से अलग कर दिया गया है। इस तरह अब 125 बसें सेवा दे रही हैं। इधर बृहस्पतिवार को मुख्यालय से अपने स्तर से कुछ नई बीएस सिक्स मानक की बसों का आवंटन हुआ तो बस्ती के हिस्से चार नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से इन बसों को डिपो में लाने के लिए एआरएम आयुष भटनागर ने चार चालकों नीरज शुक्ला, राधेश्याम चौधरी, अरुण कुमार दुबे व अवधेश भट्ट को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा, साथ ही इनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि इससे दशहरा व दीपावली के साथ ही जनवरी में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में यात्रियों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही निगम की आय भी बढ़ेगी।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें