बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार को जीआरपी उप निरीक्षक लल्लन तिवारी मय टीम जांच कर रहे थे। प्लेट फार्म पर एक व्यक्ति काले रंग का बैग लिए खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। संदेह होने पर उसके पास गए और बैग खोलने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुसिल ने उसका हाथ पकड़ लिया। जीआरपी थाना प्रभारी एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में उसके बैग से 180 टेट्रा पैक 180 मिली बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाम शिवदास (40) निवासी बरगदवा थाना सोनहा बताया। बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 21,600 रुपये है। आरोप के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौके पर हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, विजय यादव आदि मौजूद रही। संवाद