बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान किसी भी नामांकन के विरुद्ध कोई आपत्ति नहीं आई। वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के सदस्य को छोड़कर सभी पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह, रामरतन पांडे, केशवराम यादव ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार नामांकन पत्र बाइलाॅज के आधार पर अनुभव कम पाया गया। इस चारों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इनके नाम आशीष कुमार, मोहम्मद मकसद आलम, शिवकुमार पांडेय, राजकुमार विश्वकर्मा हैं। संवाद