फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन व बेंच के बीच हो बेहतर समन्वय : राकेश

Fri, 19 Jan 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

- अन्याय के खिलाफ खड़े हों अधिवक्ता, समाज को दें बेहतर का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि बार काउंसिल के सदस्य राकेश पाठक ने कहा कि आमजन को सरल, सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आगे आएं। अपने कार्य का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करें। समाज हित में बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। अधिवक्ताओं को अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए जिससे आमजन में अच्छी व विश्वासनीय छवि बनी रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बार और बेंच के बीच सामंजस्य बढि़या होने पर वादकारियों को त्वरित न्याय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष महावीर दुबे ने कहा कि अधिवक्ता साथियों ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसे कायम रखने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी कृपाशंकर यादव ने बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष महावीर दुबे, मंत्री प्रेम नारायण पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसी राम चौहान, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम मिश्र और संचालन राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष गोपाल चंद्र पांडेय व उमाकांत तिवारी, महिनाथ तिवारी, मनोज सिंह, रघुबंश लाल श्रीवास्तव, अजीत प्रताप रावत, राजेंद्र सिंह, राज मणि पांडेय, प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें