किसान इंटर कालेज मार्ग पर पेड गिरने से टूटा खंभा और तार फोटो स्रोत-संवाद
छावनी। क्षेत्र के बभनगांवा में काली माता के मंदिर के पास लगा काफी साल पुराना बरगद का पेड़ शुक्रवार को बारिश और हवा के झोकों से गिर गया। इस दौरान घर में सो रही महिला दबकर घायल हो गई। कड़ी मशक्कत से लगभग एक घंटे बाद महिला को निकालकर मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया। बभनगांवा गांव में काली माता के मंदिर के पास कई वर्षों पुराना बरगद का पेड़ तेज हवा और बारिश के कारण गांव के दीपक प्रजापति के घर पर गिर गया। घर में सो रहीं दीपक की माता श्यामराजी (65) उसके नीचे दब गईं। तिराहे पर स्थित पेड़ गिरने से बभनगांवा, शक्तिपुर, गुंडाकुंवर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। संवाद