बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज के बीआरएस एकेडमी गड़हा गौतम में नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के कबड्डी टीम में बालक वर्ग में बनकटा दूबे की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में बी आर एस एकेडमी की टीम विजयी रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बी आर एस की टीम विजयी रही। खो-खो, कबड्डी, वालीबाल तथा दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटम एवं सर्टिफिकेट दिया गया।
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशन में एन वाई वी कनकलता पाण्डेय व अरूण कुमार द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक रणधीर सिंह द्वारा खिलाड़ियों का परिचय के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक रणधीर सिंह कहा की ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एनवाईवी अरूण कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और उनका शारीरिक-मानसिक विकास भी होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य साक्षी सिंह, कार्यक्रम प्रभारी बृजेश पाण्डेय, प्रखर सिंह, रवि मौर्य, अमन, प्रिंस आदि मौजूद रहे।