फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन बाद खुलीं बैंक शाखाएं, उपभोक्ताओं की उमड़ी

Thu, 28 Mar 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। एसबीआई में शनिवार को हुई नेटवर्क समस्या व होली का अवकाश सहित चार दिन बाद बुधवार को एसबीआई सहित यूपी बड़ौदा शाखा देईसाड़, बनकटी, बानपुर, महादेवा, सिंडिकेट बनकटी सहित सभी बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बनकटी के एसबीआई शाखा व यूपी बड़ौदा बैंक देईसाड़, बनकटी, बानपुर, महादेवा सिंडिकेट बैंक खुलते ही खाता धारक रुपये निकासी, जमा तथा आरटीजीएस आदि के लिए कतार में लगे रहे। एटीएम पर भी दिनभर ग्राहकों की लाइन लगी रही। बैंकों में जमा-निकासी व अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। अधिकांश लोग वेतन, पेंशन संबंधी मामलों को निपटाने के लिए बैंक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें