फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष बने बलराम गोंड

Tue, 28 Mar 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गोंड महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारी।
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का सम्मेलन और कार्यकारिणी का गठन सोमवार को प्रेस क्लब में हुआ। जिसमें बलराम गोंड को जिलाध्यक्ष और सुखराम गोंड को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में अमित गोंड महामंत्री और काशी प्रसाद गोंड को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि गोंड समाज देशहित में सदैव सक्रिय रहा है। हर संगठन समाज में समरसता कायम करने के लिए कार्य करता है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी समाज को सार्थक दिशा देने के लिए कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्याम बिहार गोंड ने कहा कि गोंड समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण देने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही डीएम से वार्ता करने जाएगा। महासभा मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजू ने सभी को पद और अधिकारों की समथ दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गोंड ने की। मौके पर रामनाथ गोंड, सुखराम गोंड, रामजी गोंड, काशीप्रसाद गोंड, लालजी धुरिया, राम सहाय धुरिया, गंगाराम गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, जतिन गोंड, शिव प्रसाद धुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें