रुधौली। नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में पशु चिकित्सकों की टीम ने दो दर्जन से अधिक गाेवंशों को लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण किया। सभासद सुजीत सोनी ने बताया कि गोवंशों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण का जरूरी है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार गुप्ता ने बताया यह बीमारी केवल गायों में पाई जाती है। यदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत पशु चिकित्सक को सूचना दें। इसके अलावा 1962 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की भी सेवा ली जा सकती है। हालांकि यह सेवा आपातकाल स्थिति में ही उपयोग करें। डॉ. उज्जवल खरवार, डाॅ. अमर कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।