बस्ती। बजरंग दल के निर्वतमान जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी और जिला गोरक्षा प्रमुख स्नेह पांडेय ने बृहस्पतिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। बकरीद के दिन वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव में गोबध न होने देने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2023 और 2024 में रुधौली थाना क्षेत्र के पकरी जई गांव में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस पकड़ कर थाने में तहरीर दी थी। किंतु, अब तक न कोई जांच रिपोर्ट आई न कोई मुकदमा ही लिखा गया। उल्टे बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों पर शांति भंग का मुकदमा लिख दिया जाता है। पत्र में कहा गया है कि कुछ पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। रुधौली थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ ही कार्यकर्ता पर दर्ज शांति भंग का केस वापस लिया जाए। इस दौरान जिला विधि प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र कन्नौजिया, प्रखंड अध्यक्ष राकेश पांडेय, संदीप कुमार पांडेय, राजेश यादव, ग्राम प्रधान विजय चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद