फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 दिन बाद भी नहीं बदला खराब ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 03 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई न होने से फसलें हो रहीं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। भदासी व बुधईपुर गांव स्थित राजकीय नलकूप संख्या 132 व 26 पर स्थापित 25 केवीए 15 दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इसे अब तक बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

बारिश न होने से धान की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। लेकिन, ऐन समय पर राजकीय नलकूप भी धोखा दे रहे हैं। नहरें पहले से बेपानी हैं। ऐसे में किसानों को डीजल चलित पंपसेट के सहारे फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी लागत को बढ़ा रही है। भदासी निवासी किसान अनिल पांडेय, देवी सेवक पांडेय, मयंक आदि ने बताया कि नलकूप ऑपरेटर की सूचना के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा रहा है। इससे सिंचाई में दिक्कत आ रही है। अवर अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि सूचना देरी से मिली है। स्टोर में अभी ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं है। एक-दो दिन में लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें