फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माह भर चलेगी बभनान चीनी मिल

Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। चीनी मिल 19 नवंबर से अब तक करीब एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। नौ मार्च तक खरीदे गए गन्ने का बकाया मूल्य का भुगतान भी हो चुका है। मिल ने 1.35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। मिल के श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि अब तक मिल संपूर्ण 363 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। मिल क्षेत्र में करीब 35 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में है। इसकी पेराई में करीब माहभर लगेगा। ऐसे में पेराई सत्र लंबा होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि खेत में नमी बनाए रखें ताकि गन्ना का वजन और मिठास बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें