फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान हरैया तिराहे पर घंटों जाम, राहगीर और छात्र परेशान

Tue, 23 Sep 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के स्टेशन चौराहे से हरैया तिराहे तक रोजाना घंटों लंबा जाम लगने से राहगीर और स्कूल छात्र परेशान हो रहे हैं। सोमवार को दोपहर में स्टेशन चौराहे से हरैया तिराहा व गौर रोड तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम रहा। स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि मुख्य चौराहों पर पुलिस की पिकेट तैनात की जाए ताकि जाम से निजात मिल सके। खासकर गन्ने और त्योहारी सीजन के चलते बाजार में आवक बढ़ जाती है, जिससे मुख्य चौराहों पर लंबा जाम बनता है। नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, लेकिन दुकानों के सामने वाहन और ठेले लगाए जाने के कारण भारी वाहनों के आने से जाम की समस्या बढ़ जाती है। चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जाम हटाने के लिए भेजी जाती है, लेकिन त्योहार के सीजन में भीड़ अधिक होने के कारण समस्या बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें