फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेड यूनियंस के नेतृत्व में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Tue, 15 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सीटू नेता, योजना श्रमिकों की यूनियन की इंचार्ज कामरेड बीना गुप्ता ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने का आवाहन किया। सीटू के नेतृत्व में 21 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली रैली में आशा, रसोइया, आंगनवाड़ी कर्मियों की भागीदारी की अपील की। मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड केके तिवारी ने कहा कि रैली में बस्ती मंडल की भागीदारी रहेगी। माकपा के जिला सचिव शेषमणि ने बाबा साहब के समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की स्थापना को भारत की एकता अखंडता के लिए आवश्यक बताया। जनौस के जिला अध्यक्ष शिवचरण निषाद, मंत्री नवनीत यादव, पूनम, मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के विजय नाथ तिवारी, राम निरख यादव आदि ने संगोष्ठी को संबोधित किया। संगोष्ठी में नीलम, सोना, साधू, हीरालाल, अंजू देवी, आशा देवी, नेहा, सिकंदर, दुर्गावती, पार्वती, रेनू, अनुपमा, मीरादेवी, रुखसाना आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें