ट्रेलर की चपेट में आकर बीटेक छात्र की मौत
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर खजुहा गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार बीटेक छात्र की मौके पर मौत हो गई।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सोनबरसा बुजुर्ग थाना चौरीचौरा (गोरखपुर) निवासी आशीष त्रिपाठी पुत्र सतीश चंद्रमणि त्रिपाठी नंदिनीनगर डिग्री कॉलेज गोंडा में बीटेक के छात्र थे। मंगलवार को बाइक से कॉलेज जा रहे थे। खजुवा गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।