फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या के लिए तीन महीने तक नई बसों से होगा सफर

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्व बढ़ाने के लिए परिवहन निगम तीन महीने तक बस सेवा को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार कर रहा है। इसके लिए अयोध्या से जुड़े सभी डिपो के अधिकारियों को नई बसों को रूट पर भेजने व बसों में लगे म्यूजिक सिस्टम को दुरुस्त कर रामधुन व कर्णप्रिय भजनों का प्रसारण करने के निर्देश दिए हैं। इससे अयोध्या पहुंचने वाले सभी यात्रियों का सफर और भी बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने अयोध्या धाम में 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के लिए अयोध्या रूट पर नई बसें भेजने के निर्देश दिए है। कहा है कि इधर अयोध्या रूट पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। गोरखपुर, बस्ती व देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसलिए, नई बसें ही रूट पर भेजीं जाएं।
बसों को संचालित करने वाले चालक-परिचालक यात्रियों से अच्छा व्यवहार व समय पड़ने पर उनके सहयोगी के रूप में कार्य करें। यह भी निर्देश दिए गए हैं बस स्टेशनों को चाकचौबंद किया जाए और शौचालय व परिसर की बेहतर सफाई की जाए। लगातार बढ़ती जा रही ठंड को देखते हुए अलाव का प्रबंध भी किया जाए। रूट पर पड़ने वाले अधिकृत ढाबों व होटलों के खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराई जाए।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय ने कहा है कि सभी बस स्टेशनों पर 24 घंटे के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएं। कर्मचारी दिन-रात मुस्तैद रहें ताकि जरूरत पड़ने पर वह तत्काल व्यवस्था बना सकें। इस व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी नियमित परीक्षण करते रहें।

निर्देशों का हो रहा पालन

बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर व सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने बताया कि परिवहन निगम के निर्देश के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों को पूरी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें