अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के चलते लागू डायवर्जन का असर अभी भी है। 26 जनवरी की रात से डायवर्जन समाप्त कर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया, मगर बड़े वाहनाें के डायवर्जन होने के कारण हडिया चौराहा, फुटहिया व बस्ती टांडा मार्ग पर जाम लग गया है।
हालांकि बड़े वाहनों को शहर से जुड़े हाईवे से बलरामपुर की ओर भेजा जा रहा है। यह रास्ता भी संकरा होने के कारण दिक्कत आ रही है।