फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला सुरक्षा व महंगाई रोकने में विफल है भाजपा सरकार

Mon, 13 Mar 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर अखिल भारतीय जनवादी महिला जनसभा को संबोधित करती पूर्व सांसद सुभाषिनी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा व महंगाई रोकने में विफल है। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अमीरों के साथ खड़ी है। गरीब उसके एजेंडे से बाहर हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सोमवार को शास्त्री चौराहे पर समिति की ओर से महिला दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं एडवा की केंद्रीय कमेटी की सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना रॉय ने महिला दिवस के इतिहास पर विस्तार से बात रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जन सभा को कवल जीत कौर, खेएमयू के राम अचल निषाद, जनौस के शिव चरण निषाद, मिड डे मील की विशाला, किसान सभा के शेष मणि, सीटू के ध्रुवचंद, ट्रेड यूनियन नेता केके तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कमलेश व संचालन वंदना ने किया। इस मौके पर सोनी, नीलू,शीला, सुंदरी, पूनम, फातिमा आसिया खातून, अनिता, नरसिंह भारद्वाज, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें