बस्ती। भानपुर तहसील में उप जिलाधिकारी भानपुर आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में लू के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने हीट वेव के खतरे और उससे निपटने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि हीट वेव बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। अभियान में हीट वेव के प्रभावों को कम करने के लिए आईसीई साहित्य का वितरण किया गया। संवाद