बस्ती। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत शनिवार को जिला महिला अस्पताल और सीएचसी पर महिलाओं को जागरूक किया गया। बच्चे के जन्म के समय स्तनपान के फायदे बताए गए। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सभी सीएचसी पर सप्ताहभर कार्यक्रम चलेगा। मातृत्व सलाहकार राजकुमार मौजूद रहे। संवाद