फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चित्रकला के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक

Sat, 04 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

हर्रैया। प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए छात्रों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सहायक अध्यापक सुरभि पटेल के मार्ग दर्शन में सभी छात्र- छात्राओं ने संसदीय लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते संदेश से युक्त प्रेरणा दायक चित्र और स्लोगन बनाए।
छात्रों ने पहले मतदान फिर जलपान, मेरा मतदान मेरा अधिकार, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, स्लोगन लिखे पोस्टर के जरिए लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला ने कहा कि बच्चों को चित्र कला के माध्यम से उनकी कलात्मक अभिरुचि, सृजनात्मक प्रवृत्ति, सौन्दर्य बोध, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भारतीय लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे बताया। 18 वर्ष पूर्ण होने पर देश के हर नागरिक को मत देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुरभि पटेल, विजय कुमार, कौशिल्या, उर्मिला के अलावा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें