नगर बाजार। भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज नगर बाजार में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के अंकपत्रों का वितरण किया गया। प्रबंधक पूर्व प्रधान रामजी कसौधन ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र सौंपा और कहा कि मेहनत व लगन से आप छोटे से छोटे और बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों का स्वागत किया और आगे भी सहयोग की अपील की। इस मौके पर विनोद पांडेय, लक्ष्मन गुप्ता, दिलीप कुमार, रेशमा परवीन, अंशिका उपाध्याय, राम गोपाल व जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद