बस्ती। आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिये वाहन चालकों और मालिकों को अवगत कराया कि यह देखने पर में आया है कि कई व्हाट्सएप ग्रुप पर विभागीय मिलता-जुलता एप का लिंक प्रेषित किया जा रहा है। उक्त लिंक अधिकारिक लिंक नही है, इसे डाउनलोड करने पर धोखाधड़ी होने की आशंका है। अनुरोध किया कि उक्त लिंक के माध्यम से एप को डाउनलोड न करें। परिवहन विभाग के अधिकारिक लिंक पर जाकर अपने चालान का सत्यापन एवं भुगतान करें। संवाद