फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्राॅली की टक्कर से ऑटो पटला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्र के देईपार मानिकचंद मार्ग पर स्थित बेलहसा नहर पुल के समीप सरकारी शराब की दुकान के पास मोड़ पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली के पिछले हिस्से की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित गड्ढे में पलट गया। जिसमें सवार खलीकुननिशा (22), इरशाद (25) निवासी बेलहसा थाना वॉल्टरगंज, फरजाना (23), हिना (15) पुत्री भेकुल्लाह निवासिनी मेवढ़िया थाना रूधौली तथा चालक अफजल को चोटें आईं हैं। चिकित्साधिकारी पीके शुक्ल ने प्राथमिक उपचार के बाद खलिकुन्निशा, फरजाना तथा हिना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें