विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अयोध्या दर्शन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया और उसमें सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी शैलेंद्र (35) पुत्र प्रेम कुमार परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। दोपहर करीब 2 बजे ऑटो से घर लौट रहे थे। अयोध्या बस्ती लेन पर पटखापुर के करीब पीछे से आ रही कार ने ऑटो की टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा किया व घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान ऑटो चालक विजय पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय निवासी रसौली थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या के अलावा ऑटो में सवार शैलेंद्र सिंह पुत्र प्रेम कुमार व उनके लड़के अभ्युदय सिंह के रूप में हुई। संवाद