फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिस्किट लदा आटो पलटा, तीन घायल

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा-लालगंज मार्ग स्थित खड़ौहा गांव के मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बिस्किट लदा आटो अनियंत्रित होकर रोड के किराने गड्ढे में जा गिरा। आटो में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस्ती निवासी सचिन (23), हिमांशु (24) और रितेश (25) आटो में बिस्किट लादकर डिलीवरी देने मुंडेरवा गए थे। वहां से महसो लौट रहे थे। महादेवा-मुंडेरवा गांव के मोड़ पर आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें