छावनी में ऑटो रिक्शा से स्कूल जा रहे बच्चों सड़क हादसे में घायल।
छावनी क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। बबुरहवा गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे ऑटो रिक्शा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में भिड़ गई। हादसे में चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया गया। एक छात्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सेवरालाला गांव के आराध्या शुक्ला कक्षा तीन, अखिल शुक्ला कक्षा दो, अभिश्रीय शुक्ला यूकेजी, अन्नया शुक्ला कक्षा आठ तथा नैनित गुप्ता कक्षा छह ऑटो रिक्शा से हर्रैया के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे बबुरहवा गांव के पास ट्रक ने पीछे ऑटो में ठोकर मार दिया। इससे ऑटो में चालक खम्हरिया गावं निवासी सुहेल ने नियंत्रण खो दिया। ऑटो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में ऑटो में सवार सभी बच्चे तथा दुर्घटना स्थल पहले से खड़े नाल्हीपुर गांव निवासी लालजी पांडेय (30 ) घायल हो गए। सूचना के बाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र नैतिक गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी बच्चे इलाज केबाद घर भेज दिए गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया।