फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 12:45 बजे के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
फौव्वारा तिराहे पर रखी गई होलिका संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होलिका दहन को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। दो मार्च को पूर्णिमा रात में प्रारंभ होगी, लेकिन उसी समय भद्रा भी लग रहा है। आचार्य कौशल किशोर पांडेय बताते हैं भद्रा का मुख पक्ष इस दिन मध्यरात्रि के बाद 12:45 बजे समाप्त हो रहा है। इसके बाद भद्रा पुच्छ पक्ष लग जाएगा। इस मुहूर्त में होलिका दहन शुभदायक होगा। शास्त्रों की मानें तो भद्रा मुख में अग्नि जलाना सुख-शांति के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जाना चाहिए। तीन मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 5:07 बजे तक ही है। तीन मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण की वजह से सुबह 9:39 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा। सूतक के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होता है। ग्रहण शाम को 6:46 बजे समाप्त होगा। इसलिए होली चार मार्च को मनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें