बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के नथवापुर गांव के पास राजकीय आईटीआई के समीप बृहस्पतिवार रात बाइक छीनने की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि नकाबपोश तीन युवकों ने एक बाइक सवार को रोककर वाहन छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके हाथ में चाकू मार दिया। पीड़ित की पहचान मो. सोयब (18) पुत्र हकीमुलाह, निवासी बड़ोखर गांव के रूप में हुई है। वह भानपुर से बाइक बनवाकर घर लौट रहा था। सूचना पर डायल-112 पुलिस और प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है। संवाद