फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट

Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, डकैती, मारपीट समेत अन्य धाराओं में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित के पिता ने तहरीर में बताया कि 27 फरवरी 2024 को करीब पांच बजे उसकी 13 वर्ष की पुत्री शौच के लिए गई थी। तभी विपक्षी श्याम शर्मा उसको पकड़ कर घसीटते हुए खेत के अन्दर ले जाने लगा। शोर व रोने की आवाज सुन कर माता-पिता दौड़े तो आरोपी गालियां देते हुए घर के तरफ भाग गये। कुछ ही देर बाद वे लोग फिर दरवाजे पर चढ़ आये तथा घर में घुस कर लाठी डण्डा से मारपीटकर मंगल सूत्र जबरदस्ती खींच लिया। पुलिस नेराजाराम शर्मा, नन्हे शर्मा, श्याम शर्मा, संतोष शर्मा, अमरनाथ शर्मा, अनीता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें