बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के नचना गुलौरी बुजुर्ग गांव में सूदखोरी के विवाद में राइफल की बट से हमला करने और वाहन का शीशा तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने कृष्ण चंद्र सिंह उर्फ भीम सिंह, रमाकांत सिंह, सुजीत, अमरेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राहुल सिंह, सुड्डू दूबे उर्फ संतोष दूबे समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के हिमांशु सिंह के अनुसार, कृष्ण चंद्र सिंह ने उन्हें बदनाम करने के लिए सूदखोरी का आरोप लगाकर अखबार में खबर प्रकाशित कराई। 16 अगस्त को अखबार की कटिंग स्टेटस पर लगाई। फोन करने पर गालियां और धमकी दी गई। बाद में आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोककर शीशा तोड़ डाला। जब वह और उनके साथ मौजूद लोग बाहर निकले तो सभी ने मिलकर उनकी पिटाई की। संवाद