फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुल्हाड़ी से हमला करने वाली पत्नी व साढ़ू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाली पत्नी और घायल के साढ़ू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दुकानदार ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का साढू़ से नाजायज संबंध हैं। 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर पहुंचा। आरोप है कि घर में पत्नी व उसका साढू़ू आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखकर वह भड़क गया और विरोध करने लगा। इसी बात पर पत्नी व साढू़ ने उसे जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इस वारदात में वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला व उसके साढू़ के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें