बनकटी। लालगंज पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि फरार आरोपी रामाशीष करीब डेढ़ माह से फरार है। उस पर गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को उसके घर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति, उप निरीक्षक छोटे लाल ने नोटिस का तामिला कराया। 82 सीआरपीसी की प्रति को उसके घर पर चस्पा किया। साथ ही पूरे गांव में घूम घूम डुग्गी मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकारी दी गई। संवाद