फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधी रात को बज उठा एटीएम का सायरन

Thu, 11 Apr 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार में एचडीएफसी व एसबीआई के एटीएम एक-दूसरे से थोड़ी दूर पर स्थित हैं। मंगलवार को आधी रात करीब 12:42 बजे एचडीएफसी एटीएम का सायरन अचानक बजने लगा। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड इसे सुनकर परेशान हो गया। सायरन क्यों बज रहा है उसकी समझ में नहीं आया।
विज्ञापन

जब वह कुछ नहीं कर सका तो उसने तत्काल इसकी सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के दो कर्मी पहुंच गए, मगर सायरन बंद करने में वह भी नाकाम रहे। 10 मिनट तक सायरन की आवाज सुनसान इलाके में गूंजती रही। इसके बाद वह बंद हो गया। अभी यह लोग इस पर बातचीत ही कर रहे थे कि अचानक 1:10 बजे फिर से सायरन बजा, मगर 15 सेकेंड बाद बंद हो गया। थानेदार महेश सिंह ने कहा कि सायरन में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई थी, पुलिस मौके पर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें