फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटेवा ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Fri, 06 Sep 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर बीआरसी पर ​शिक्षक दिवस पर ​शिक्षको ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध।
विज्ञापन
गौर ब्लाॅक में की गई बैठक,पदाधिकारियों का मनोनयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अटेवा के आह्वान पर शिक्षक दिवस पर भी जिले भर के शिक्षकों कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर यूपीएस का विरोध किया। गौर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। राकेश कुमार को ब्लॉक मंत्री,सूर्य प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा महेंद्र कुमार पाठक को ब्लॉक मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जिला संयोजक तौआब अली ने कहा एनपीएस तथा यूपीएस दोनों ही कर्मचारियों के साथ धोखा है। संगठन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। विशिष्ट अतिथि अटेवा संरक्षक और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के गौर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा पुरानी पेंशन बहाली तक हमारा सहयोग अटेवा के साथ रहेगा।
विज्ञापन

मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी तथा जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी ने कहा कि हमें पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी पेंशन मंजूर नहीं है। संचालन कर रहे जिला संगठन मंत्री कैलाशनाथ ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की हर लड़ाई में गौर ब्लॉक सबसे आगे रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष सिंह,घनश्याम,संजय चौहान,प्रभात कुमार शुक्ला, आलोक कुमार शुक्ला,जनार्दन शुक्ला,अनुराधा पांडेय, ऊषा देवी,नेहा मिश्र,यंत्री देवी, रीति पाठक,कुसुम रीता पांडे, आम्रपाली बौद्ध आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें