फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहायक अध्यापक युवती को लेकर फरार

Mon, 13 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बनकटी ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के सिर पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि प्रेमिका को लेकर भाग गया। जानकारी होने पर लोग सन्न रह गए। युवती के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। एसओ सुशील गोंड ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी और युवती को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुबौलिया क्षेत्र के सेमरा निवासी अवधेश कुमार बनकटी ब्लाॅक के एक प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है। आरोप है कि उसी गांव की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम संबंध का सिलसिला चलता रहा।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका को लेकर भागने का वह कई बार प्रयास कर चुका था। युवती के पिता का कहना है कि इसकी जानकारी होने पर जब आरोपी अवधेश से पूछा गया तो वह अपशब्द कहते हुए धमकी देने लगा। आरोप है कि आठ मई को शाम सात बजे मौका पाकर वह पुनः लड़की को भगा ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें