फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ से धान की फसल के नुकसान का किया आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। कुआनो नदी में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने भानपुर तहसील क्षेत्र की अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने नक्शे और राजस्व अभिलेखों के आधार पर गाटों का सत्यापन किया और किसानों से फसलों की जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम भानपुर की ओर से गठित टीम में राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव, लेखपाल रामपूजन यादव और कृषि विभाग के तुफैल अहमद शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। कुआनो नदी में आई बाढ़ से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव ने बताया कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। आकलन के आधार पर प्रभावित फसलों के नुकसान का विवरण तैयार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि लल्लन चौधरी, रामजी यादव, गोरख निषाद, कामता प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें