बस्ती। नगर पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकत व मारपीट का केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि 29 मई को वह नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। तभी उसे अकेले पाकर एक राय होकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा। उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी दी। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। पुलिस ने रामनरेश समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद