बस्ती। रुधौली थाने के करमहिया आनंद ढाबे पर संचालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में रुधौली थाने के अनदेउरा निवासी अभिषेक पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने ढाबा के काउंटर पर बैठकर काम कर रहे थे। तभी विकास निषाद निवासी केवटहिया थाना रुधौली, वीरू सिंह निवासी बददीहा थाना रुधौली, मुकेश निषाद निवासी मदरहना थाना रुधौली और अन्जय मौर्या निवासी केवटहिया थाना रुधौली पहुंचे। पुरानी रंजिश में चारों उसकी पिटाई करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद