मुंडेरवा। गांधीनगर वार्ड संख्या 10 के सभासद राधेश्याम पाल के साथ वार्ड भ्रमण के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि शनिवार को वह वार्ड में हो रहे नाली निर्माण को देखने पहुंचे तो वहां पर रज्जाक ऊर्फ बानर अपने साथ शमशुल, मुश्तकिम तथा तीन-चार अन्य लोगो के साथ पहुंचे और सभासद राधेश्याम पाल से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस मामले में सभासद ने मुंडेरवा थाने में केस दर्ज कराया है।
सभासद की तहरीर के अनुसार वह शनिवार को वार्ड में नाली निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी बीच उनके कुछ विरोधी भी वहां आ गए। अकारण उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इससे विरोधी नाराज हैं। इसकी सूचना पूर्व में पुलिस को दी गई थी। पुलिस सभासद की तहरीर पर रज्जाक और अन्य लोगों पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। संवाद