फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिन शेड रखने पर मारपीट, केस दर्ज

Wed, 13 Nov 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। नगर पंचायत बभनान के पिकौरा वार्ड नं 2 शिवाजी नगर में सरकारी रास्ते पर जबरन टिन शेड रखने पर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी दिलीप कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके खेत के सामने उसकी बड़ी मां सिरताजी के नाम से कृषि पट्टा भूमि मिला था, जो उन लोगों के नाम वरासत हो गया था। बाद में किसी वजह से खारिज होकर नगर पंचायत के नाम सरकारी रास्ता कायम हो गया। इसी रास्ते पर 9 नवंबर को गांव के राजबहादुर, अनमोल जायसवाल व सूरज जायसवाल जबरन टिन शेड रखने लगे। उसने टिन शेड रखने से मना किया तो लोग अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। तीनों जान-माल की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर सीएचसी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें