बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट बाजार में छज्जा तोड़ने को लेकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। गायघाट निवासी करूणापति त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी उनके घर के छत का छज्जा तोड़ने लगे। मना करने पर एक राय होकर घर की औरतों व लड़कियों को घर में बंद करके मारने पीटने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले लालजी, अरविंद, गोलू, मिथिलेश, राहुल, लल्लन, शिवम, संतोष प्रजापति, दीपू, इंद्रजीत, लालमन, लालचंद्र, लालमती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।