फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेड़ बांधने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में खेत में मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी त्रियुगी नारायण ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार देवी प्रसाद ने दो बार पक्की पैमाइश होने के बाद भी उनके खेत में मेड़ बांध दी। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। थाना प्रभारी कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। संवाद संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें