फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंजिश को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानंगज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने के मामले मेंं पुलिस ने चार लाेगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में अमित सिंह निवासी गोभिया ने बताया कि गोविंदपारा स्थित एक मैरिज हाल में 26 जून को उसका भाई अश्वनी सिंह शादी समारोह में सम्मिलित होने गया था। विपक्षी प्रमोद सिंह, शशांक सिंह, योगेश सिंह, आदित्य सिंह निवासी गोभिया पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई को पीटने लगे। जान से मारने की नियत से गले पर चाकू से भाई पर प्राण घातक प्रहार किया। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो जमीन पर पड़े ईंट से प्रमोद सिंह ने उसके सिर पर प्राण घातक प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें