फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उलाहना देने पर मारपीट, तीन गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के आमभारी गांव में उलाहना देने पर एक व्यक्ति को मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के आमभारी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी रविवार शाम को अपने घर के सामने सड़क किनारे लगे नल के पास खड़े थे। बाइक से जा रहे उनके गांव के देवमणि ने धक्का देने की कोशिश की। वह उनके घर करीब साढ़े सात बजे उलाहना देने गए तो देवमणि, अजय कुमार और छोटके लाला नाराज होकर मारा-पीटा। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर उपजिलाधिकारी हर्रैया के न्यायालय भेजा। चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें