फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छेड़खानी की शिकायत करने पर मारपीट, पांच नामजद

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पांच लोगों पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के डब्लू ने बेटी से छेड़छाड़ की व अश्लील अपशब्द कहे। जब इसकी शिकायत उनके परिजनों से की तो सब लोग आगबबूला हो गए। लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। डब्लू और अभय नेबेटी के साथ छेड़छाड़ कर दांत से काट लिया और कपड़े फाड़ दिए। गोलू व रोलू ने दूसरी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डब्लू,गोलू,रोलू, अभय व सत्यनरायन के खिलाफ केस दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें