कलवारी। थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। मामले के पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में पूजा पुत्री रामपाल निवासी सैफाबाद थाना कलवारी ने लिखा है कि रविवार को दिन में तीन बजे जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही इरफान उसके घर के सामने आकर गाली देने लगे। जब उसकी दादी शोभा देवी ने मना किया तो इरफान व उसके दोनों भाई दुल्लाहे, सद्दाम तथा उसका लड़का इम्तियाज ने मिलकर दादी को डंडा से मारने लगे। बचाव करने के लिए जब वह और उसके पिता रामपाल, मां मिसलावती और बहने गुंजन, चांदनी तथा खुशी आईं तो उन लोगों ने इनको भी मारापीटा। संवाद